Inaugural & Plenary Session – 01 was organized by the Politician Service Wing at Gyan Sarovar, Abu Raj, on 11 July 2026.
The session brought together distinguished participants from the political and public service sectors for meaningful dialogue on value-based leadership, spirituality and social transformation. The programme focused on the importance of developing a positive mindset, ethical values, inner stability and a sense of responsibility while serving society.
Through insightful sessions, interactive discussions and spiritual reflections, participants explored how Rajyoga meditation and spiritual wisdom can help enhance clarity, emotional balance, decision-making and leadership effectiveness.
The inaugural session set the tone for the programme by encouraging participants to integrate values, integrity, compassion and selfless service into their professional and public lives, contributing towards a more peaceful, harmonious and empowered society.
उद्घाटन एवं पूर्ण सत्र – 01 का आयोजन पॉलिटिशियन सर्विस विंग द्वारा ज्ञानसरोवर, आबूराज में 11 जुलाई 2026 को किया गया।
इस सत्र में राजनीति एवं जनसेवा से जुड़े विशिष्ट प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मूल्य आधारित नेतृत्व, आध्यात्मिकता, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक परिवर्तन के महत्व को समझना था।
सत्र के दौरान आध्यात्मिक चिंतन, संवाद एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से यह समझने का प्रयास किया गया कि आंतरिक शांति, आत्मिक शक्ति, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक दृष्टिकोण से नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की शक्ति को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में ईमानदारी, जिम्मेदारी, करुणा, आत्म-संयम एवं निःस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। यह सत्र प्रतिभागियों के लिए आध्यात्मिक जागृति, सकारात्मक चिंतन और समाज के प्रति समर्पित सेवा की प्रेरणा देने वाला रहा।


